शेखपुरा. जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित बंगाली पर मोहल्ले स्थित विमल कुमार का पुत्र जयकुमार यूक्रेन में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रहा था। जय यूक्रेन में मेडिकल नेशनल कॉलेज में फिफ्थ शेसन में पढ़ाई कर रहा है। यूक्रेन में संकट में फंसे जय स्वदेश लौट आया है। वह अपना गृह जिला शेखपुरा पहुंच गया है।
इसी दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरन छात्र काफी डर गया। इसके बाद छात्र और उसके परिजन काफी परेशान हो गये। इसके बाद केंद्र सरकार ने सभी भारतियों को स्वदेश लौटने के लिए पहल की। इसी कड़ी में शेखपुरा के छात्र भी सकुशल अपना घर लौट गया है। घर लौटते ही परिजनों ने अपने बेटे जय को फूल मालाओं से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
यूक्रेन से अपने घर लौटे छात्र जय ने कहा युद्ध के कारण यूक्रेन में कर्फ्यू लग गया। कर्फ्यू लग जाने के कारण कॉलेज प्रशासन द्वारा भारतीय छात्रों को अपने देश वापस जाने का निर्देश दिया। इसके बाद छात्र काफी परेशान हो गया और अपनी परेशानी अपने घर वालों को बताया। इसके बाद भारत सरकार द्वारा रोमानिया से विमान सेवा प्रदान की गई। उसके बाद वह स्वदेश लौट सका है।
छात्र के घर पहुंचते ही घरवाले काफी खुश हैं। छात्र के पिता विमल ने भारत सरकार के साथ-साथ बिहार सरकार और जिला प्रशासन का धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की पहल का नतीजा है कि उनका पुत्र सकुशल अपना घर लौट सका है। जबकि छात्र की मां भी काफी खुश है और सरकार को धन्यवाद दे रही है।