बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जेल के छत से कूद कैदी ने दी जान, पत्नी की हत्या के जुर्म में गया था जेल

जेल के छत से कूद कैदी ने दी जान, पत्नी की हत्या के जुर्म में गया था जेल

MOTIHARI : सेन्ट्रल जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी ने जेल के छत से कूदकर जान दे दी। मृत बंदी की पहचान रामगढ़वा थाना क्षेत्र के आमोदेई गांव निवासी सतार अंसारी के रुप में ही है। वह पिछले अप्रैल माह से अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद था। कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 

जेल अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि बंदी तीन दिनों से बीमार था। उसका इलाज चल रहा था। शनिवार की शाम वह वार्ड के छत की रेलिंग पर चढ़ कर छलांग लगा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में यूडी केस दर्ज करने के लिए नगर थाना में आवेदन दिया गया है।  

बताया जाता है कि पहाड़पुर थाना क्षेत्र के कानी टोला गांव में बीते 19 अप्रैल को सतार अंसारी ने अपनी गर्भवती पत्नी आमना खातून की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद उसने खुद को भी धारदार हथियार से काट कर जख्मी कर लिया था। जिसके बाद वह अस्पताल में इलाज करा रहा था। उसी दौरान 22 अप्रैल को पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
 
 

Suggested News