बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : बेतिया जेल में कैदी ने किया सुसाइड, मचा हड़कंप

बड़ी खबर : बेतिया जेल में कैदी ने किया सुसाइड, मचा हड़कंप

Bettiya : पश्चिम चंपारण जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां मंडल कारा में एक विचाराधीन कैदी ने सुसाइड कर लिया है। घटना के बाद से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। जेल के अंदर कैदियों द्वारा हंगामा किया गया है। जेल प्रशासन हंगामें को शांत कराने और मामले की जांच में जुटी है। 

मिली जानकारी के मृतक कैदी  शिकारपुर थाना क्षेत्र के पकडीढाला  निवासी कलामुद्दीन है, जो मोबाईल चोरी के आरोप मे जेल गया था । इस संबंध मे जेल चिकित्सक डाॅ.नितिशध्वज सिंह ने बताया की कैदी कई दिनो से अपने वार्ड मे गुमसुम रहता था और आज सुबह वह फासी लगा लिया, जिससे उसकी मौत हुई है ।



आज सुबह उसने जेल के अंदर ही सुसाइड कर लिया। जिसके बाद जेल के अंदर हड़कंप मच गया। कैदी उग्र हो गए और हंगामा करने लगे। इधर घटना की जानकारी मिलते ही व बेतिया पुलिस अधीक्षक निताशा गुड़िया मंडल कारा पहुंच हंगामा कर रहे कैदियों को समझा-बुझाकर शांत कराईं। 


बेतिया से आशीष की रिपोर्ट

Suggested News