बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जेल में बंद हत्या के आरोपी ने काटा अपना गला, मचा हड़कंप

जेल में बंद हत्या के आरोपी ने काटा अपना गला, मचा हड़कंप

News4nation desk : झारखंड के बोकारो जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां तेनुघाट उपकारा में बंद एक शख्स ने खुद का गला और हाथों का नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। शख्स को इलाज के लिए रांची रिम्स में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि बोकारो के पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी गांव में अपनी दो नाबालिग पुत्रियों की गला दबाकर हत्या करने के आरोप मनसु कुमार सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर तेनुघाट उपकाराभेजा था। 

शुक्रवार की सुबह मनसु ने उपकारा के शौचालय में किसी धारदार चीज से गले के अलावा उसने अपने दोनों हाथों की नसें भी काट लीं। आनन-फानन में जेल कर्मियों द्वारा उसे नजदीक स्थित अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

जेल में इस तरह की घटना पर जेल अधीक्षक छवि बाला बारला ने देर शाम कहा कि किस चीज से बंदी ने अपना गला व हाथ की नस काटी, पता नहीं चल सका है। जेलर देवनाथ राम ने भी बताने इनकार कर दिया। उपकारा में मामले की जांच चल रही है।

Suggested News