बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

स्टेज पर चल रही थी जयमाला की तैयारी, अचानक दूल्हे को देख भड़क गई दुल्हन, कर दिया शादी से इनकार

स्टेज पर चल रही थी जयमाला की तैयारी, अचानक दूल्हे को देख भड़क गई दुल्हन, कर दिया शादी से इनकार

KHAGDIYA  : खगड़िया में एक शादी समारोह ने दूल्हे को तब निराश होना पड़ गया जब दुल्हन जयमाल के स्टेज से ही शादी करने से इनकार कर दिया और बिना माला डाला ही गुस्से में वापस लौट गई। वहीं इस दौरान दुल्हन के परिवार के लोगों ने दूल्हे सहित कुछ बारातियों को भी बंधक बना लिया। आज सुबह पुलिस की दखल के बाद दूल्हा और बारातियों को छोड़ा गया। लेकिन शादी नहीं होने के कारण दूल्हे को बिना दुल्हनियां के ही वापस लौटना पड़ा।

यह है पूरा मामला

मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर पंचायत के सोनवर्षा गांव के वार्ड 15 का है। सोनवर्षा गांव निवासी नन्दकिशोर झा की बेटी छोटी कुमारी की शादी भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर चौहद्दी गांव के वार्ड संख्या 2 निवासी गोपाल झा का 25 वर्षीय पुत्र हितेश कुमार की शादी होनी थी। बुधवार की देर रात तीन दर्जन से अधिक बाराती नाचते गाते दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे। जहां लड़की वालों ने बारातियों का जोर-शोर से स्वागत किया गया। वहीं जयमाला के दौरान दुल्हन और दूल्हे को स्टेज पर बुलाया गया।

जयमाला के दौरान सच सामने आया

 स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन और परिवार के लोग मौजूद थे। इसी दौरान दुल्हन ने नोटिस किया कि  दूल्हा अपने भाई से सारा बात पूछकर काम कर रहा था। देखने और बोलने में मंदबुद्धि की तरह कर रहा था। गुस्से से दुल्हन स्टेज छोड़ चली गयी। दुल्हन शादी करने से मना कर दी। दुल्हन द्वारा कहा गया कि दुल्हा मंदबुद्धि है और मानसिक रूप से बीमार लग रहा है। 

जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। इधर दूल्हे के भागने की खबर बारातियों को लगी तो कुछ बाराती भी दबे पांव भाग निकले, लेकिन कुछ नहीं भाग गए। इस बीच लड़की वालों को पूरे मामले की जानकारी हुई। जिसके बाद आक्रोशित लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बना लिया। 

बताया जाता है कि 15 दिन पूर्व नारायणपुर चौहद्दी गांव दुल्हा के यहां पहुंचकर तिलक समारोह किया था। जिसमें 45 लोग भाग लिए थे। दुल्हा को गिफ्ट में जेवर और अन्य सामग्री दिया था। दोनों पक्ष से पहले ही लड़का-लड़की को देखा गया था। लड़की वालों का आरोप है कि शुरू में दूसरे लड़के से शादी में तय हुई थी, लेकिन शादी में दूल्हे को बदल दिया गया। साथ ही दूल्हा भी एक हाथ से अपंग था.

इसकी सूचना गुरूवार की सुबह मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बरात व दूल्हा को बंधन से मुक्त कराया।


Suggested News