बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जम्मू-कश्मीर के दूसरे राज्यपाल बने मनोज सिन्हा, हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ

जम्मू-कश्मीर के दूसरे राज्यपाल बने मनोज सिन्हा, हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ

Desk: पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के रूप में शपथ ले ली है. जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को शपथ दिलाई. गौरतलब है कि राज्य के पहले उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने 5 अगस्त को इस्तीफा दे दिया था. कल ही मुर्मू को सीएजी बनाया गया है.

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को गुरुवार को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त कर दिया गया था. उनकी नियुक्ति यहां के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू के अचानक इस्तीफा देने के एक दिन बाद हुई. जीसी मुर्मू ने केन्द्र शासित प्रदेश की बागडोर संभालने के 9 महीने बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मुर्मू के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया था और इस पद पर मनोज सिन्हा को नियुक्त किया है. राष्ट्रपति भवन से गुरुवार को जारी हुए के एक बयान में कहा गया था, "राष्ट्रपति ने मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है.

Suggested News