बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड अटैक, 6 लोग हुए घायल

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड अटैक, 6 लोग हुए घायल

N4N DESK:  बड़ी खबर जम्मू कश्मीर  से है जहां आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया है। अनंतनाग में सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका है। घटना अनंतनाग के डीसी ऑफिस के बाहर गेट पर हुआ है।हमले में 6 लोग घायल हुए हैं। बता दें कि डीसी ऑफिस की सुरक्षा में तैनात जवानों पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला बोला और फरार हो गए हैं।

हमले में 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों में सभी स्थानीय निवासी बताए जाते हैं। हमले में एक 12 साल का एक बच्चा भी घायल हो गया है। हमले के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन  शुरू कर दिया गया है।हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Suggested News