बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जमुई प्रशासन में बालू माफियाओं पर कसा शिकंजा, तीन करोड़ का लगाया जुर्माना, तीन माफिया पर दर्ज हुआ मुकदमा

जमुई प्रशासन में बालू माफियाओं पर कसा शिकंजा, तीन करोड़ का लगाया जुर्माना, तीन माफिया पर दर्ज हुआ मुकदमा

JAMUI : जमुई डीएम अवनीश कुमार सिंह आज बालू माफियाओं पर सख़्त कारवाई करते नजर आए। आपको बता दे की जमुई जिले में बालू के दर्जनों घाट संचालित है। जिसको लेकर  जमुई DM ने अब नकेल कस दी है। 


डीएम अवनीश कुमार सिंह की बड़ी कारवाई से जिले के बालू संवेदको में हड़कंप मचा हुआ है। जमुई डीएम के नेतृत्व में जिले के विभिन्न बालू घाटों पर छापेमारी 6 घंटे तक चली।

छापेमारी में लगभग 3 करोड रुपए का जुर्माना किया गया है। वही तीन माफियाओं पर झाझा थाना में  प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। जमुई जिले में बालु माफियाओं पर ओवरलोडिंग की लगातार शिकायते आ रही थी। इसी को लेकर जमुई प्रशासन ने बड़ी करवाई कर बालू संबेदको को कड़ा संदेश दिया है।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट 

Suggested News