बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जमुई डीएम ने रात एक बजे किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, अधिकारियों की बुलाई बैठक, सुविधाओं को लेकर दिए कई निर्देश

जमुई डीएम ने रात एक बजे किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, अधिकारियों की बुलाई बैठक, सुविधाओं को लेकर दिए कई निर्देश

JAMUI : बीती रात लगभग एक बजे रात्रि में जमुई के जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने जमुई सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। आज जिला पदाधिकारी जमुई- सह - अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति जमुई अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग जमुई की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। जिसमें डीएम द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति जमुई के प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। तदोपरांत उनके द्वारा स्वास्थ्य विभाग के बेहतरी हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। जिसके आलोक में उनके द्वारा जन सामान्य को दी जा रही स्वास्थ्य और सेवाओं में और अधिक सुधार लाने का निर्देश अस्पताल उपाधीक्षक सदर अस्पताल जमुई को दिया गया। 

जिला पदाधिकारी ने बताया कि सदर अस्पताल में 24 × 7 एंबुलेंस की उपलब्धता के साथ मरीजों एवं तीमारदारों को परेशानी ना हो। इसके लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्देश अस्पताल उपाधीक्षक को दिया गया है। उक्त कंट्रोल रूम में उपलब्ध एंबुलेंस के आगमन एवं प्रस्थान, एंबुलेंस की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक विवरण उपलब्ध कराए जाने का निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया है। सदर अस्पताल में खराब पारा मॉनिटर को ठीक कराने एवं आवश्यकतानुसार अतिरिक्त मॉनिटर खरीदने का निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया। 24 × 7 सदर अस्पताल परिसर में संचालित पैथोलॉजी को सुचारू रूप से चलाने हेतु 24 × 7 तीन अतिरिक्त एल०टी० की प्रतिनियुक्ति करने एवं मरीजों के लिए बेडशीट की व्यवस्था नियमित रूप से करने हेतु किसी कर्मी को नामित किए जाने का निर्देश जिला पदाधिकारी जमुई के द्वारा अस्पताल प्रबंधक को दिया गया। 

जिलाधिकारी के बीते मध्यरात्रि के निरीक्षण के दौरान सदर अस्पताल स्थित जेनेरिक दवा दुकान बंद पाई गई थी। जिसके 24 × 7 संचालन हेतु जिलाधिकारी के द्वारा अस्पताल उपाधीक्षक मो० नौशाद को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी जमुई द्वारा अस्पताल उपाधीक्षक जमुई को निर्देशित किया गया कि अस्पताल में चिकित्सकीय लाभ प्राप्त करने हेतु आने वाले मरीजों को असुविधा ना हो। जिसमें अस्पताल में दवा, एंबुलेंस की उपलब्धता, पैथोलॉजी की सुविधा एवं भर्ती मरीजों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराने संबंधी जानकारी अंकित हो।

जिला पदाधिकारी के द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों को चिकित्सकों के द्वारा वार्ड में रोस्टर के अनुसार समय अंतराल पर विजिट करने एवं संबंधित नर्सिंग तालिका सुनिश्चित कराने का निर्देश अस्पताल उपाधीक्षक जमुई को दिया गया। साथ ही अस्पताल में कार्यरत कर्मियों एवं पदाधिकारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति को शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश अस्पताल उपाधीक्षक जमुई को दिया गया।

उनके द्वारा मरीजों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर एवं ट्रॉली की व्यवस्था करने एवं इमरजेंसी में पंजीकरण की व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश अस्पताल उपाधीक्षक को दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त जमुई शशि शेखर चौधरी, अपर समाहर्ता जमुई सत्येंद्र कुमार मिश्रा, अस्पताल उपाधीक्षक मो० नौशाद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जमुई सुधांशु लाल, अस्पताल प्रबंधक रमेश पांडे सहित सभी जिला स्वास्थ समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

जमुई से सुमित कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News