बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जमुई में SSB जवान ने खुद की बंदूक से गोली मार की खुदकुशी,जांच में जुटी पुलिस

जमुई में SSB जवान ने खुद की बंदूक से गोली मार की खुदकुशी,जांच में जुटी पुलिस

N4N DESK: जमुई से एक बड़ी खबर आ रही हैं जहां एसएसबी जवना नें गोली मार कर आत्महत्या कर ली है।घटना सिकन्दरा थानाक्षेत्र के कोड़ासी के समीप एसएसबी कैंप की है।

बताया जाता है कि कैंप में आज दोपहर बाद एसएसबी के एक जवान ने खुद के रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। एसएसबी जवान का नाम वैभव कुमार था जो 32वीं चार्ली बटालियन का जवान था ।जमुई में वह लोकसभा के चुनावी ड्यूटी में लगाया गया था।

एसएसबी 32 वाहिनी का जवान वैभव कुमार सिंह उत्तरप्रदेश का रहने वाला था। मृतक सिकन्दरा के कोड़ासी में पोस्टेड था। जमुई एसपी जे रेड्डी ने बताया कि इस घटना की  पड़ताल की जा रही है।थोड़ी देर में पूरी जानकारी दी जाएगी।

Suggested News