बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार और विस्फोटकों के साथ 7 नक्सली गिरफ्तार

बिहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार और विस्फोटकों के साथ 7 नक्सली गिरफ्तार

PATNA: बिहार के जमुई जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जमुई पुलिस ने 7 नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है।

 बताया जा रहा है कि गिरफ्तार नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे लेकिन पुलिस ने वक्त रहते कार्रवाई कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सलियों में जत्री मरांडी, मंटू मुर्मु, किशुन मुर्मु, रमेश हेम्ब्रम, समोन सोरेन, सुनील हेंब्रम और अनुस हेम्ब्रम शामिल है।

बताया गया है कि जिले के झाझा इलाके के रजला जंगल से इन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार नक्सली हार्डकोर नक्सली कमांडर सिद्धू कोड़ा के दस्ते के सदस्य है। 


 गिरफ्तार नक्सलियों के पास से 2 मास्केट, 2 पिस्टल, 6 कारतूस, 1 जिलेटिन और 1 डेटोनेटर समेत कई सामान भी बरामद किया है। झाझा एसडीपीओ भास्कर रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस बल ने यह सफलता पाई है।

Suggested News