जमुई पुलिस ने सिकंदरा की जनता को दी बड़ी सौगात, नए ट्रैफिक गोलंबर का किया उद्घाटन

जमुई पुलिस ने सिकंदरा की जनता को दी बड़ी सौगात, नए ट्रैफिक गोलंबर का किया उद्घाटन

JAMUI: अमूमन जाम से कराहती सिकंदरा नगर की ट्रैफिक व्यवस्था से अब लोगों को आजादी मिलने वाली है। दरअसल, शनिवार की देर शाम जमुई मुख्यालय डीएसपी अभिषेक सिंह और सिकंदरा नगर पंचायत की मुख्यपार्षद रूबी देवी ने संयुक्त रूप से ट्रैफिक व्यवस्था के तहत चौराहे पर बनाये गए नवनिर्मित ट्रैफिक गोलंबर का फीता काटकर उद्घाटन किया है। 

इस अवसर पर डीएसपी ने कहा कि कई वर्षों से सिकंदरा में जाम की समस्या बनी थी। हर दिन लोग जाम से जूझते थे। अब इससे निजात के लिए 12 से 14 घंटे पुलिस जवान ट्रैफिक व्यवस्था में तैनात रहेगें और लोगों को ट्रैफिक नियमों का अनुपालन कराएंगें।

उन्होंने चौराहे के आसपास सड़कों पर फैले अतिक्रमण को लेकर भी सभी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की नसीहत दी और कहा सावधान हो जाएं सड़कों से दूरी बना लें अन्यथा प्रशासनिक कारवाई के लिए तैयार रहे। डीएसपी अभिषेक सिंह ने ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ीकरण को लेकर नगर पंचायत की ओर से ट्रैफिक गोलंबर के निर्माण कराने पर मुख्यपार्षद रूबी देवी की भूरी भूरी प्रशंसा की। 

वहीं मुख्यपार्षद रूबी देवी ने कहा कि मुख्यपार्षद बनने से पूर्व सिकंदरा चौराहे पर गोलंबर निर्माण मेरी पहली प्राथमिकता थी। जिसे आज पूरा कर बहुत खुशी हो रही है। इस अवसर पर उप मुख्यपार्षद सूर्यनयन कुमार, पुलिस निरीक्षक श्रीकांत कुमार,सिकंदरा थानाध्यक्ष विजय कुमार, लछुआड़ थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह, मुख्यपार्षद प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह आदि मौजूद थे।

Find Us on Facebook

Trending News