बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जन अधिकार पार्टी 31 अगस्त को मनाएगी छठां स्थापना दिवस, कार्यकर्त्ता घरों और कार्यालय में लगायेंगे झंडा

जन अधिकार पार्टी 31 अगस्त को मनाएगी छठां स्थापना दिवस, कार्यकर्त्ता घरों और कार्यालय में लगायेंगे झंडा

PATNA : जन अधिकार पार्टी 31 अगस्त को बापू सभागार पटना में अपना छठा स्थापना दिवस मनाएगी। स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने घरों और पार्टी कार्यालय पर पार्टी का झंडा लगाएंगे। पार्टी की स्थापना 31 अगस्त 2015 को हुई थी। उक्त बातें जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक अजय कुमार बुलगानिन ने कही। 

अजय बुलगानिन ने बताया कि आज राष्ट्रीय कोर कमिटी की बैठक हुई। जिसमें 09 अगस्त को क्रांति दिवस के अवसर जन अधिकार पार्टी पांच सूत्री मांगों को लेकर साइकिल जुलूस निकालेगी। क्रांति दिवस के अवसर पर जन अधिकार पार्टी जातीय जनगणना, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पेगासस कांड  और बाढ़ के मुद्दे पर सभी जिले में पार्टी नेता साइकिल जुलूस निकालेंगे। 

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रघुपति सिंह, राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता प्रेमचंद सिंह, राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू ,जन अधिकार महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्षा रानी चौबे प्रवक्ता संजय सिंह सहित पार्टी के कई लोग उपस्थित थे।

पटना से रंजन की रिपोर्ट 


Suggested News