बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जन औषधी केंद्र के कर्मी की गोली मारकर हत्या, बीती रात ड्यूटी के बाद घर लौटने के दौरान अपराधियों ने किया हमला

जन औषधी केंद्र के कर्मी की गोली मारकर हत्या, बीती रात ड्यूटी के बाद घर लौटने के दौरान अपराधियों ने किया हमला

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बेलगाम अपराधियों ने पटना के बिहटा में एक शख्स को गोली मार दी है। जिसके कारण उसकी मौत हो गयी है। पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात अल्हनपुरा मार्ग के मीरा झा के पास अपराधियों ने बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर फरार हो गया। मृतक युवक की पहचान पांडेचक गांव निवासी स्व. राम नरेश सिंह का 45 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार के रूप में हुई है। 

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली खोखा भी बरामद किया है। मौत की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि, घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार बिहटा के पाण्डेयचक निवासी रंजीत कुमार बिहटा के रेफरल अस्पताल में जन-औषधि केंद्र में प्राइवेट नौकरी के रूप में कार्य करता था। जबकि पत्नी श्रीमति देवी आशा कार्यकर्ता के रूप में तैनात है। गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपनी बाइक पर सवार हो कर घर लौट रहा था।बिहटा-अल्हनपुरा मार्ग में डॉ मीरा झा के क्लिनिक से थोड़ा आगे बढ़ने पर पहले घात लगाकर बैठे हथियारबंद अपराधियो ने एक एक कर तीन गोली मार दिया। गोली का शिकार हुए रंजीत ने बाइक सहित मूर्क्षित होकर वही गिर पड़ा। गोलीबारी की घटना की सूचना पर आसपास के इलाके दहशत कायम हो गयी। 

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद देर रात दानापुर एएसपी सैयद इमरान मसूद घटनास्थल पर पहुंचे और घटना को लेकर जांच भी किया साथ ही स्थानीय लोग और मृतक के परिजनों से भी मुलाकात की और घटना के बारे में जानकारी प्राप्त किया।

Suggested News