बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या पर भारतीय जन परिवार पार्टी ने जताया शोक, कहा - शिक्षा के स्तंभ की भूमि पर हुआ मौत का तांडव

एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या पर भारतीय जन परिवार पार्टी ने जताया शोक, कहा - शिक्षा के स्तंभ की भूमि पर हुआ मौत का तांडव

PATNA : दो दिन पहले नालंदा में जिस तरह से जमीन विवाद में एक ही परिवार को छह लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया, उसके बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे है। तमाम विपक्ष सहित कई राजनीतिक पार्टियां इस घटना को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। 

इस कड़ी में अब भारतीय जन परिवार पार्टी ने भी नालंदा की घटना को लेकर शोक जाहिर किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार ने कहा कि नालंदा जिले में दिन दहाड़े जिस प्रकार यह घटना हुई है। वह लोकतंत्र एवं जनहित के खिलाफ अशोभनीय घटना है। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि जो पावन भूमि सदियों से शिक्षा का स्तंभ रहा है, उस धरती पर यह मौत का तांडव खेला गया है। जो बेहद ही निंदनीय है। 

पार्टी अध्यक्ष पृथ्वी कुमार ने कहा कि इस हत्याकांड के लिए पूरी तरह से प्रशासन और पुलिस की लापरवाही जिम्मेदार है। जिन्होंने समय रहते कार्रवाई नहीं की।  उन्होंने मांग की है कि हत्या में जो लोग भी दोषी हैं, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से उचित मुआवजे की व्यवस्था की जाए। 


 

Suggested News