बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जनता दरबारः मुख्यमंत्री से फरियादी की गुहार- कॉलेज की जमीन पर कर लिया कब्जा, CM नीतीश ने लगाया फोन और...

जनता दरबारः मुख्यमंत्री से फरियादी की गुहार- कॉलेज की जमीन पर कर लिया कब्जा, CM नीतीश ने लगाया फोन और...

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार में फरियादियों की शिकायत सुन रहे। मुजफ्फरपुर से आई एक महिला ने मुख्यमंत्री से कहा कि हमारे पति की मृत्यु कोरोना से हो गई। इसके बाद भी उन्हें सरकारी सहायता नहीं मिली। इसके बाद सीएम नीतीश ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को फोन लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके पति की मृत्यु कोरोना से हो गई। इनका कहना है कि इन्हें सरकारी सहायता राशि नहीं मिली है। इसके देखिए। 

वहीं मुजफ्फरपुर की ही एक दूसरी महिला ने मुख्यमंत्री से शिकायत की। महिला ने कहा कि एक अनुदानित कॉलेज है. कॉलेज के सचिव ही स्कूल की जमीन का कब्जा कर रहे हैं. इस पर सीएम नीतीश ने शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को फोन लगाया और कहा कि इसे देखिए। भागलपुर से आये एक युवक ने सीएम नीतीश से कहा कि 2016 में हमने मैट्रिक की परीक्षा दी। लापरवाही से उसका रिजल्ट फंस गया। कभी प्रथम श्रेणी से पास किया गया फिर सेकेंड, फिर फर्स्ट. तरह-तरह से पास कराया गया। अंत में मैं फर्स्ट डिवीजन से पास हुआ। इसके बाद भी हमें पैसा नहीं दिया गया। इसके बाद सीएम नीतीश ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन लगाकर कहा कि इसे देखिए।


Suggested News