बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जनता के जनदेश में एनडीए को फिर मौका, पीएम मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- धन्यवाद बिहार

जनता के जनदेश में एनडीए को फिर मौका, पीएम मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- धन्यवाद बिहार

पटना... बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का परिणाम आ गया। नीतीश के नेतृत्व वाली सरकार फिर 5 साल के लिए सत्ता पर काबिज हो गई है। नीतीश कुमार चैथी बार सीएम के लिए शपथ लेंगे। मंगलवार चुनाव परिणाम देर रात एनडीए के पक्ष में आए। इसके बाद जेडीयू और भाजपा कार्यालय में जश्न देखने को मिला। तीन चरणों में हुए बिहार विस चुनाव परिणाम में राजद ने धांधली का आरोप  लगाया। नतीजों में एनडीए को जहां 125 सीटें यानी बहुमत से 3 सीट अधिक तो महागठबंधन को 110 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। हालाकि इस चुनाव में राजद 75 सीट जीतकर बिहार में एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी साबित हुई। इस बीच भाजपा भी एनडीए में बड़े भाई के रूप में उभर कर सामने आई और नीतीश की नैया को पार लगाया।

बिहार ने डबल युवराज को खारिज किया

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अश्विनी चैबे ने एनडीए को मिली जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि मैं बिहार के लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूं। यह जीत पीएम नरेंद्र मोदी की कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन का परिणाम है। लोगों ने डबल-इंजन की सरकार का चुनाव किया और डबल युवराज को खारिज कर दिया।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, बिहार के गांव-गरीब, किसान-श्रमिक, व्यापारी-दुकानदार, हर वर्ग ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर भरोसा जताया है। मैं बिहार के हर नागरिक को फिर आश्वस्त करता हूं कि हर व्यक्ति, हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए हम पूरे समर्पण से निरंतर काम करते रहेंगे।

उन्होंने कहा, बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया है। आज बिहार ने दुनिया को फिर बताया है कि लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है। रिकॉर्ड संख्या में बिहार के गरीब, वंचित और महिलाओं ने वोट भी किया है। 


एनडीए पर फिर जताया भरोसा

बिहार की जनता ने एकबार फिर से एनडीए की सरकार पर भरोसा जताया है। 10 नवंबर की सुबह 8 बजे से शुरू हुई काउंटिंग का परिणाम बुधवार की रात करीब 3 बजे साफ हुआ। इसके बाद एनडीए बहुमत के जादुई संख्या 122 को पार कर गया।

बिहार की जनता को अमित शाह का संदेश

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार चुनाव परिणाम पर खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट किया ‘बिहार में विकास, प्रगति और सुशासन को पुनः चुनने के लिए प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं। मैं विशेषकर बिहार के युवाओं और महिलाओं को साधुवाद देता हूं जिन्होंने बिहार में सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य को चुनकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई।

बिहार की जनता को बीजेपी अध्यक्ष ने दी बधाई

बिहार चुनाव परिणाम पर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य की जनता को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट में लिखा ‘बिहार की जनता ने पीएम मोदी के लोक-कल्याणकारी नीतियों, विकास कार्यों के परफॉरमेंस और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार के कार्यों पर मुहर लगाई है। बिहार ने वंशवाद, भ्रष्टाचार व विभाजनकारी राजनीति को खारिज कर दिया है।

बिहार में ‘मोदी मैजिक’ पर बीजेपी उत्साहित

बिहार चुनाव परिणाम पर बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव ने बड़ा बयान दिया है। भूपेंद्र यादव ने कहा है कि पार्टी पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को शुक्रिया कहना चाहती है। उनके नेतृत्व में पार्टी को बिहार में बड़ी जीत मिली है।

बिहार चुनाव के परिणाम से उत्साहित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर जमकर आतिशबाजी की।


Suggested News