बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जाप प्रमुख पप्पू यादव ने अनोखे अंदाज में दी तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई, कहा भाग्य से नहीं कर्म से लोग विजेता बनते हैं

जाप प्रमुख पप्पू यादव ने अनोखे अंदाज में दी तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई, कहा भाग्य से नहीं कर्म से लोग विजेता बनते हैं

PATNA : आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 32 साल के हो गए। इसके मद्देनजर राजद कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें जन्मदिन की बधाई दी जा रही है। साथ ही उनकी ओर से केक काटकर जन्मदिन की खुशियाँ भी मनाई जा रही है। इसी कड़ी में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने अपने अंदाज में उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी है। हालाँकि उन्होंने कहा की उन्हें जन्मदिन की बधाई हो। पप्पू यादव ने कहा की भाग्य से जीनेवाले लोग कभी विजेता नहीं बने हैं। कर्मयोगी ही विजेता बनते हैं। यह दुनिया का इतिहास है। बड़े बाप का बेटा होना कोई मायने नहीं रखता है। पप्पू यादव ने कहा की हमेशा खुश रहे और दुसरे को भी खुश रहने दें। तेजस्वी को सलाह देते हुए उन्होंने कहा की भीतर जो अहंकार, क्रोध और नफरत हैं, उसे खत्म करें। अज्ञानता जो भरी हुई है। उस अज्ञानता को निकालकर ज्ञान आने दें। 

तेजस्वी यादव फिलहाल अपने पिता की बीमारी के कारण नई दिल्ली में मौजूद हैं। इसलिए पटना में उनके जन्मदिन पर किसी प्रकार का कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा रहा है। तेजस्वी के लिए यह साल जन्मदिन भले ही फीका रह गया हो, लेकिन पिछले साल ऐसा नहीं था। पिछले साल विधानसभा चुनाव हुआ था और आज के दिन वोटों की गिनती की जा रही थी। लोगों को उम्मीद थी बर्डडे पर तेजस्वी को जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है। बिहार के सीएम की कुर्सी उनके करीब पहुंच चुकी थी. लेकिन थोड़े सीटों की कमी के कारण वह गद्दी पाने से चूक गए थे।

गौरतलब है की 32 वां जन्मदिन मना रहे तेजस्वी के लिए यह साल बिल्कुल अलग है। पिता लालू प्रसाद गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। कृष्ण की तरह हमेशा साथ रहनेवाले बड़े भाई तेज प्रताप यादव से उनका मनमुटाव चल रहा है। राजद के सबसे पुराने साथी कांग्रेस से संबंध टूट गए। उपचुनाव में तमाम कोशिशों के बाद भी मिली हार व पार्टी में मची कलह ने तेजस्वी के बर्थडे को फीका कर दिया है।

पटना से देबांशु प्रभात की रिपोर्ट


Suggested News