बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जन अधिकार पार्टी में शामिल हुए सैकड़ों कार्यकर्ता, पप्पू यादव ने पार्टी में किया स्वागत

जन अधिकार पार्टी में शामिल हुए सैकड़ों कार्यकर्ता, पप्पू यादव ने पार्टी में किया स्वागत

PATNA : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में अब कुछ दिन ही शेष बचे हैं. ऐसे में सभी राजनैतिक पार्टियां अब चुनाव की तैयारियों में जुट गयी हैं. इसी सिलसिले में आज पटना में जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक की ओर से मिलन समारोह का आयोजन किया गया. 

जिसमें सिवान जिले के लकरी नवीगंज प्रखंड बसंतपुर एवं गोरिया कोठी प्रखंड के हजारों साथियों ने जाप राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद्र सिह और फिरोज आलम (राजद नेता) के नेतृत्व में सैकड़ों साथियों ने आज जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के विचारधारा में विश्वास रखते हुए पार्टी के विचारधारा से अपने को जोड़कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. 

सदस्यता ग्रहण करनेवालों में मोहम्मद फिरोज आलम राजद नेता, मोहम्मद इस्तेखार, आलम उर्फ मुन्ना भाई (जिला पार्षद), अजय यादव (बीडीसी) सदस्य', मोहम्मद शमशाद आलम पुर मुखिया प्रत्याशी उमेश चौहान उप मुखिया, वसीम राजा उर्फ छोटे जी (पैक्स अध्यक्ष), मोतिउर रहमान सरपंच साहब, बच्चा यादव राजद नेता सहादत उर्फ लड्डू जी, देवेश वर्मा (लोजपा नेता) जिला अध्यक्ष, मोहम्मद अनवर आलम (वार्ड सदस्य) शामिल है. 

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सभी कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया. 

Suggested News