बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस प्रत्याशी सुनील यादव के जनसंपर्क अभियान में उतरे जाप सुप्रीमो पप्पू यादव, कहा यह सच्चे प्रतिनिधि के चुनाव का समय है

कांग्रेस प्रत्याशी सुनील यादव के जनसंपर्क अभियान में उतरे जाप सुप्रीमो पप्पू यादव, कहा यह सच्चे प्रतिनिधि के चुनाव का समय है

KATIHAR : बिहार विधान परिषद चुनाव में कटिहार में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जाप सुप्रीमो पप्पू यादव उतर गए हैं। जनसंपर्क अभियान के तहत कटिहार पहुंचे पप्पू यादव ने कहा कि इस चुनाव में धनबल और बाहुबल किसी तरह पंचायत प्रतिनिधियों को प्रभावित नहीं कर पाएंगे। यह पंचायत प्रतिनिधियों का आवाज बुलंद करने के लिए सच्चे प्रतिनिधि का चुनाव करने का समय है। इसलिए लोग पूरे प्रदेश के साथ साथ कटिहार में कांग्रेस प्रत्याशी सुनील यादव का चयन करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि बगैर कांग्रेस के केंद्र, राज्य एवं स्थानीय स्तर पर बीजेपी को चुनौती देना संभव नहीं है।

बताते चलें की 75 सदस्यीय बिहार विधान परिषद में स्थानीय कोटे की 24 सीटें हैं, जो 16 जुलाई 2021 से ही खाली हैं। कोरोना के दौरान पंचायत चुनाव में देरी के चलते चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं की जा रही थी। लेकिन कोरोना का असर जैसे ही कम हुआ, सभी दलों ने अपने स्तर से तैयारियां तेज कर दी थीं। राजद ने भाकपा के साथ सभी 24 सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। जबकि कांग्रेस पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है। वहीँ दूसरी ओर भाजपा-जदयू ने भी अपने हिस्से की सीटें बांट ली हैं। गठबंधन के तहत भाजपा के खाते में 12 सीटें गई हैं, जबकि जदयू के हिस्से में 11 सीटें हैं। एक सीट पशुपति पारस गुट के राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी को मिली है। 

इन 24 सीटों पर चार अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। मतदान के लिए आठ घंटे का वक्‍त मतदाताओं को दिया जाएगा। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होगा और शाम चार बजे तक चलेगा। सात अप्रैल को मतगणना कराई जाएगी। नतीजे इसी दिन दोपहर तक मिल जाने की उम्‍मीद रहेगी।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 


Suggested News