बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में जाप कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग

खगड़िया में जाप कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग

KHAGARIA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग केंद्र सरकार से करते रहे हैं। अब इसी मांग को लेकर जन अधिकार पार्टी ने भी आन्दोलन शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज जनाधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव के निर्देश पर खगड़िया में भी पार्टी के नेताओं ने चक्का जाम किया।

स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं ने शहर के बलुआही बस स्टैंड के पास टायर जलाकर NH-31 को जाम कर दिया। जिससे खगड़िया-महेशखूंट राष्ट्रीय मार्ग-31 बाधित हो गया। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गयी। राहगीर NH31 पर परेशान नजर आये। 

इस मौके पर जाप नेताओं ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने, जनप्रतिनिधियों को पर्याप्त सुरक्षा देने समेत कई मांग केंद्र सरकार के समक्ष रखा। नेताओं ने कहा की जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाएगी। तबतक उनका आन्दोलन जारी रहेगा। 





Suggested News