बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के बास्केटबॉल बालिका वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय ने +2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय को 6-2 से पराजित किया

पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के बास्केटबॉल बालिका वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय ने +2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय को 6-2 से पराजित किया

पूर्णिया. पनोरमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर ई होम पूर्णिया में चल रहे पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2022 के बैडमिंटन, बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल के बालक एवं बालिका वर्ग के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के खिलाडियों का उत्साह देखते ही बनता है। पनोरमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर ई होम को दुल्हन की तरह सजाया गया है। अत्यधिक मैच होने कारण बैडमिंटन, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल एवं क्रिकेट प्रतियोगिता दिवा-रात्रि में खेली जाएगी।

पनोरमा ग्रुप के निदेशक संजीव मिश्रा ने बैडमिंटन, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं बैडमिंटन, बास्केटबॉल वॉलीबॉल खेल कर आज के मैच की शुरुआत की। क्रिकेट प्रशिक्षक सह पनोरमा स्पोर्ट्स आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा ने कहा कि बैडमिंटन बास्केटबॉल, वॉलीबॉल एवं बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों को सुबह 8 बजे से पनोरमा ई होम स्पोर्ट्स कंपलेक्स परिसर में रिपोर्ट करनी है। ताकि नियमानुसार बैडमिंटन, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग की टाई सीट नियमानुसार मैच खेलाया जा सके।

15/10/2022 को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता सूची:-

 वॉलीबॉल बालिका वर्ग में:-

1. पी सी ई पूर्णिया इंजीनियरिंग कॉलेज बनाम नालंदा।

2. टीम एलाइट बनाम बेगूसराय।

3. सेंट पीटर स्कूल बनाम पी एम एच एस हरदा।

4. +2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय ( रेड) बनाम नालंदा।

5. डी ए भी स्कूल बनाम पी एम एच एस हरदा।

6. +2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय (ग्रीन) बनाम बेगूसराय।

बास्केटबॉल बालक वर्ग में :-

1. सेंट पीटर स्कूल बनाम पूर्णिया बास्केटबॉल क्लब।

2. जे एन भी एल्यूमीनि बनाम पूर्णिया टाउन क्लब।

बास्केटबॉल बालिका वर्ग में

1. जे एन भी बनाम जिला स्कूल पूर्णिया।

बैडमिंटन बालिका वर्ग में

16 वर्ष से अधिक

1.  सनोली कुमारी बनाम खुशी कुमारी।

2. मिलन रानी बनाम स्वीटी कुमारी 

3. सुरुचि कुमारी बनाम अनवी सिंह

4. ब्यूटी रानी बनाम शुप्रिया सिंह

5. गृह लक्ष्मी कुमारी बनाम अराधना सिंह।

बैडमिंटन बालिका वर्ग 

अंडर 16 आयु वर्ग में

1. मोक्षदा प्रियदर्शी बनाम जीवा एजाज।

2. सुनिधि भारती बनाम वसुंधरा रानी झा।

प्रतियोगिता परिणाम:-

बास्केटबॉल बालक वर्ग में:-

1. टीम एलाइट ने पी सी ई इंजीनियरिंग कॉलेज पूर्णिया को 25-12 से हराया।

2. विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोरा ने बी बी टी को 22-08 से जबर्दस्त शिकस्त दी।

बास्केटबॉल बालिका वर्ग में

1. जवाहर नवोदय विद्यालय ने +2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय को 6-2 से हराया।

पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के आयोजन में आयोजन समिति सदस्य क्रिकेट प्रशिक्षक हरिओम झा, मिथिलेश राय, सुनील सुमन , ब्रजेश भास्कर, जे एन झा,रितेश कुमार झा , अभिषेक मिश्रा, चन्दन, ललित कुमार, अरुण कुमार एवं मैच रेफरी की भूमिका मो नैय्यर अली, मो मंजर मोहशिम, मो एजाज अहमद , रजनीश पाण्डेय, जगत ज्योति, विक्की कुमार, अनुराधा सिंह, पुनित कुमार सिंह, मिट्ठू राजा और सन्नी राज आदि प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर पनोरमा ग्रुप के सभी सहयोगीयों के साथ-साथ खिलाड़ियों के अभिभावक गण, खेल प्रेमी गण और काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।    

Suggested News