बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय का मनाया गया 51 वां वर्षगांठ,18 छात्र-छात्राओं को दिया गया गोल्ड मेडल

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय का मनाया गया 51 वां वर्षगांठ,18 छात्र-छात्राओं को दिया गया गोल्ड मेडल

BHAGALPUR : जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय का आज 51वां वर्षगांठ मनाया गया। इस मौके पर आयोजित समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य हेमंत कुमार, मायागंज अस्पताल  अधीक्षक असीम कुमार दास व शहर के प्रसिद्ध चिकित्सकों ने दीप जलाकर व केक काटकर किया। वर्षगांठ को लेकर 3 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 

बुधवार को आज इसका समापन हो गया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य हेमन्त सिन्हा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वर्षगांठ मनाया जा रहा है। इसमे अंतिम वर्ष में टॉप रहे छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल दिया गया। 

कुल 18 छात्र-छात्राओं को मेडल दिया गया है। जिसमें डॉ आयोनिजा को चार मेडल दिया गया। वहीं अस्पताल अधीक्षक असीम कुमार दास ने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में डॉ हेमशंकर शर्मा, डीपी सिंह, रोमा यादव, अर्चना झा सहित अन्य चिकित्सक मौजूद थे।

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट 

Suggested News