बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बकरीद को लेकर रांची में जवानों ने किया फ्लैग मार्च, लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील

बकरीद को लेकर रांची में जवानों ने किया फ्लैग मार्च, लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील

RANCHI : राजधानी रांची के मुख्य सड़कों पर बकरीद को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें सैकड़ों जवान के साथ पुलिस पदाधिकारी पैदल गश्त करते दिखे. 

बताया गया की बकरीद और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से फ्लैग मार्च किया गया है.  

पुलिस द्वारा निकाली गई फ्लैग मार्च रांची के अल्बर्ट एक्का चौक से मेन रोड होते हुए डेली मार्केट और फिर सुजाता चौक पहुंची और वापस अल्बर्ट एक्का चौक पहुंची. 

फ्लैग मार्च के बाद पुलिस पदाधिकारियों द्वारा जवानों को कई दिशा निर्देश दिए गए. साथ ही लोगों से कोरोना संक्रमण से बचने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की गई. 

रांची से मोईजुद्दीन की रिपोर्ट 



Suggested News