बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा में जिला परिषद् की अध्यक्ष निर्वाचित हुई जयमित्रा देवी, बक्सर में विद्या भारती हुई विजयी

छपरा में जिला परिषद् की अध्यक्ष निर्वाचित हुई जयमित्रा देवी, बक्सर में विद्या भारती हुई विजयी

SARAN : जिले के जिला परिषद के नव निर्वाचित सदस्यों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा के द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गई।  साथ ही सभी नव निर्वाचित सदस्यों को नशामुक्ति की शपथ भी जिलाधिकारी द्वारा दिलाई गई। जिलाधिकारी द्वारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की सम्पूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी उपस्थित सदस्यों को दी गई। मतदान हेतु स्वयं जिलाधिकारी द्वारा व्हाइट बोर्ड पर सही वोटिंग प्रक्रिया की जानकारी सभी सदस्यों को दी गयी। अध्यक्ष पद के लिए उषा देवी एवं जयमित्रा देवी द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। जाॅचोपरांत दोनों ही नामांकन सही पाया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया संपन्न हुुई जिसमें उषा देवी को 14 मत एवं जयमित्रा देवी को 33 मत प्राप्त हुए। कुल वैध मतों की संख्या 47 थी। इस प्रकार जयमित्रा देवी को अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित घोषित किया गया। उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पं) सारण के द्वारा दिलाई गई। 

उपाध्यक्ष पद हेतु भी दो नामांकन अनिता नवीन एवं प्रियंका सिंह के दाखिल किये गये। जो जाॅचोपरांत सही पाए गए। मतदान एवं मतगणना के पश्चात अनिता नवीन को 15 मत एवं प्रियंका सिंह को 32 मत प्राप्त हुए। कुल वैध मतों की संख्या 47 थी। इस प्रकार को उपाध्यक्ष पद के लिए प्रियंका सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया। तत्पश्चात प्रियंका सिंह को उपाध्यक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। जीत के बाद समर्थको ने जश्न मनाया वही अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने इसे जमात की जीत बताया।

वही विद्या भारती बक्सर जिला परिषद अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। पति अरविंद यादव उर्फ गामा पहलवान की पत्नी विद्या भारती को कुल 11 मत प्राप्त हुए। वहीं उनको टक्कर देनी वाली चक्की की जिला परिषद सदस्य सरोज देवी पूर्व जिला पार्षद परमा यादव की पत्नी हैं। उन्हें कुल 09 मत प्राप्त हुए हैं।

पश्चिम चम्पारण जिला के जिला परिषद अध्यक्ष पर निर्भय कुमार महतो विजयी हुए हैं। इन्होने पूर्व अध्यक्ष रहे शैलेन्द्र गढवाल को 5 वोट से पराजित किया। कुल 41 पार्षदो मे 18 शैलेन्द्र गढवाल को मिला और निर्भय कुमार महतो को 23 मत मिला। वही उपाध्यक्ष के पद पर एक बार फिर से रेणू देवी विजयी होकर अपनी कुर्सी बरकरार रखी। रेणू देवी को 28 मत मिला वही इनके प्रतिद्वंदी विद्यावत देवी को 13 पार्षदो का समर्थन मिला।


छपरा से राकेश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News