बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अनंत सिंह की विधायकी पर संकट ! दल-बदल कानून के तहत सदस्यता समाप्त कराने की तैयारी में जेडीयू

अनंत सिंह की विधायकी पर संकट ! दल-बदल कानून के तहत सदस्यता समाप्त कराने की तैयारी में जेडीयू

PATNA : 23 मई को लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह की घेराबंदी की योजना है। अनंत सिंह भले हीं  निर्दलीय विधायक हों लेकिन जदयू उनकी सदस्यता समाप्त करने को लेकर अंदर हीं अंदर तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के नेता दलबदल कानून के तहत विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष अपील करवा सकते हैं।

जदयू विधान पार्षद व पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने आज स्पष्ट कर दिया कि विधायक अनंत सिंह के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष के पास अपील की हो सकती है, इस मामले को वे लोग नहीं छोडेंगे।

नीरज कुमार ट्वीट कर कहा है कि राजनीति के पुदीना सिंह जी, मुंगेर से तो आपकी हार तय है! हार होने MLA की नौकरी (आपके लिए तो यही है) से इस्तीफा दे दीजिएगा।

वैसे, दलबदल कानून के तहत तो हमलोग इस मामले को ले ही जायेंगे,छोड़ेंगे नही! आपकी कमजोरी अब आम हो गई है। चुनौती स्वीकारिये। हारने के बाद इस्तीफा की घोषणा कीजिये।

आपको बता दें कि मोकामा के बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी कांग्रेस के टिकट पर मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ी हैं।पत्नी के प्रचार में अनंत सिंह कई जगहों पर कांग्रेस का मंच शेयर किया था।अब उसी को आधार बनाकर जदयू विधायक अनंत सिंह की घेराबंदी की तैयारी में जुट गयी है।  

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News