बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'सद्भावना बचाओ देश बचाओ' यात्रा के दौरान बेतिया पहुंचे जदयू नेता उपेन्द्र कुशवाहा, कहा वोट के लिए नफरत फैला रही भाजपा

'सद्भावना बचाओ देश बचाओ' यात्रा के दौरान बेतिया पहुंचे जदयू नेता उपेन्द्र कुशवाहा, कहा वोट के लिए नफरत फैला रही भाजपा

BETTIAH : भाजपा वोट के लिए देश में नफरत फैला रही है। भ्रष्टाचार,बेरोजगारी, महंगाई और अराजकता भाजपा सरकार की मुख्य देन है। नीतीश कुमार का प्रधानमंत्री बनना समस्त बिहारियों के लिए गौरव होगा। पूर्व मंत्री सह जदयू संसदीय वोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा आज बेतिया में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर ये बातें कही।


बताते चलें की 'सद्भावना बचाओ देश बचाओ' यात्रा के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सह जदयू के संसदीय वोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा आज पश्चिमी चम्पारण जिले के मझौलिया के लालसरैया पहुंचे। इस दौरान भाजपा पर हमला करते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वोट के लिए समाज में नफरत फैलाने का काम करती है। 

उन्होंने कहा की भाजपा सामाजिक सद्भावना को भड़काने का काम करते हुये समाज में खिलाफत की साजिश रचती है। अगर आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा सफल होती है तो मुल्क बर्बाद हो जायेगा। उन्होंने कहा कि सद्भावना बचाओ देश बचाओ यात्रा के माध्यम से जदयू देश को भाजपा के साजिश से बचाना चाहती है तथा उसके नापाक मंसूबो का पर्दाफाश करेगी। 

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का प्रधानमंत्री बनाना समस्त बिहारियों के लिए गौरव की बात होगी। समस्त विपक्ष को राष्ट्रीय स्तर पर एक मंच पर लाने के लिए जदयू ने नीतीश कुमार को अधिकृत कर दिया है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री का फैसला मिल बैठकर तय कर लेंगे। 

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News