बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश के साथ प्रशांत किशोर भी करेंगे झारखंड में चुनाव प्रचार, जेडीयू ने घोषित किए स्टार प्रचारक...देखिए सूची

सीएम नीतीश के साथ प्रशांत किशोर भी करेंगे झारखंड में चुनाव प्रचार, जेडीयू ने घोषित किए स्टार प्रचारक...देखिए सूची

PATNA: जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर सीएम नीतीश के साथ झारखंड में चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। जेडीयू ने प्रशांत किशोर को स्टार प्रचारक बनाया है। 

प्रशांत वहां पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जदयू के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। जदयू ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए फिलहाल 20 स्टार प्रचारकों की घोषणा की है। इसमें नीतीश कुमार के बाद दूसरे नंबर पर प्रशांत किशोर का नाम है।

स्टार प्रचारकों की सूची में राज्यसभा में जदयू के नेता आरसीपी सिंह, लोकसभा सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उद्योग मंत्री श्याम रजक, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, भवन निर्माण मंत्री डॉ. अशोक चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, विधि मंत्री नरेंद्र नारायण यादव, परिवहन मंत्री संतोष निराला, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी, राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन, लोकसभा सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी और एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है।

बता दें कि जेडीयू झारखंड में अकेले चुनाव लड़ रही है। बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश झारखंड में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जेडीयू ने बिहार में लागू किए गए शराबबंदी को झारखंड में भी चुनावी मुद्दा बनाया है। सीएम नीतीश की सुशासन वली छवि को आगे रखकर जेडीयू झारखंड विधानसभा चुनाव में अपने दम पर किस्मत आजमा रही है।


Suggested News