बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लालू दंपति ने 10 हजार करोड़ की बना ली संपति, जदयू सांसद ललन सिंह का तेजस्वी यादव पर सीधा अटैक

लालू दंपति ने 10 हजार करोड़ की बना ली संपति, जदयू सांसद ललन सिंह का तेजस्वी यादव पर सीधा अटैक

Patna :  जदयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने राजद पर सीधा अटैक बोला है। उन्होंने कहा है कि राजद अपने 15 वर्षों के शासन काल में पूरे परिवार के साथ गोरख धंधा में लिप्त रहा। लालू दंपत्ति ने जगह-जगह लोगों से जमीन लिखवाया। जिसके बदौलत वर्तमान में 10 हजार करोड़ की संपत्ति खड़ा कर लिया है।

दरअसल जनता दल (यूनाइटेड) के वर्चुअल विधानसभा सम्मेलन के अंतर्गत राजीव रंजन सिंह ‘‘ललन’’ ने चिरैया, रीगा, सीतामढ़ी, एवं रुन्नीसैदपुर विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार विगत कई वर्षो से बाढ़ पीड़ितों को राहत उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ में विशेष रुप से सक्रिय रहते है। सीएम बाढ़ में लोगों की सेवा के लिए एवं बाढ़ पीड़ितों को राहत के मामले में कोई जोड़ा नहीं है।

उन्होंने कहा कि बूढ़ी गंडक नदी, कमला बलान, कोसी, सोन एवं गंगा नदी सहित राज्य के सभी बड़ी एवं छोटी नदियों पर पूल का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 50 प्रतिशत आबादी के साथ न्याय के साथ विकास किया है। 


सीएम नीतीश के शासनकाल में महिलाओं को राज्य सरकार की नौकरियों में 35 प्रतिशत का आरक्षण देकर आत्म निर्भर बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया गया है। राज्य भर में 10 लाख जीविका दीदियों के समूहों का गठन करने का लक्ष्य रखा गया था। वर्तमान में 7.5 लाख जीविका समूह का राज्य सरकार ने गठन कर लिया है। अपने लक्ष्य के करीब राज्य सरकार पहुंच चुकी है।

ललन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को चुनौती भरे शब्दों में कहा कि लालू राबड़ी के 15 वर्षों के राज्य में समाज के कमजोर वर्गों के लिए किए गए कोई एक काम को बताएं। तेजस्वी यादव को बताना चाहिए कि 15 वर्षों में राजद की सरकार ने क्या किया? पूरा परिवार गोरख धंधा में लिप्त है। जगह-जगह लोगों से जमीन लिखवा लिया है। लालू दंपति ने वर्तमान में 10 हजार करोड़ की संपत्ति खड़ा कर लिया है।

Suggested News