बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रघुवंश सिंह के इस्तीफे के बहाने जदयू का राजद पर बड़ा हमला, कहा-राजद में चरित्रवान नेता नहीं सिर्फ धन पशु का सम्मान होता है

रघुवंश सिंह के इस्तीफे के बहाने जदयू का राजद पर बड़ा हमला, कहा-राजद में चरित्रवान नेता नहीं सिर्फ धन पशु का सम्मान होता है

Patna : पिछले कई दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने आज आखिरकार पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इधर रघुवंश प्रसाद सिंह के इस्तीफे के बहाने जदयू की ओर से राजद पर बड़ा हमला बोला गया है। 

जदयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने राजद पर हमला बोलते हुए कहा है कि राजद में चरित्रवान लोगों की कोई कदर या सम्मान नहीं होता है। राजद में सिर्फ और सिर्फ धन पशु का सम्मान होता है। 


रघुवंश प्रसाद सिंह राजद में अकेले चरित्रवान नेता थे। राजद में रहते हुए भी कभी भी उन्होंने अपने सिद्धांत से समझौता नहीं किया। ऐसे में उनका वहां सम्मान कैसे हो सकता था। आखिरकार उनके सिद्धांत के आगे धनबल खड़ा हो गया। 

ललन सिंह ने कहा है कि धनबल और भ्रष्टाचार के आगे नहीं झुकने के अपने सिद्धांत पर कायम रघुवंश बाबू ने अपने को राजद से अलग कर लिया। मैं रघुवंश बाबू को सलाम करता हूं। रघुवंश प्रसाद सिंह किसी भी पार्टी के एक एसेट है अगर वे जदयू में आना चाहते है तो उनका ह्दय से स्वागत है। 


Suggested News