बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जेडीयू सांगठनिक चुनाव का पहला चरण, 90 प्रखंडों में अध्यक्ष का इलेक्शन संपन्न

जेडीयू सांगठनिक चुनाव का पहला चरण, 90 प्रखंडों में अध्यक्ष का इलेक्शन संपन्न

PATNA: जेडीयू प्रखंड सांगठनिक चुनाव का पहले चरण में बुधवार को 90 प्रखंडों में अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया है। इस सांगठनिक चुनाव में कई प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं।

बिहार प्रदेश जेडीयू के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को राज्य के 90 प्रखंडों में पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। खास बात यह है कि कई प्रखंडों में निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष का निर्वाचन हुआ है।

उन्होंने बताया कि प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव में पार्टी के विधायक, विधान परिषद सदस्य और अन्य नेता शामिल हुए हैं। प्रखंड अध्यक्ष चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। मृत्युजंय कुमार सिंह ने कहा कि जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव 4 सितंबर से 8 सितंबर के तक होना है। इसके लेकर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं। 


Suggested News