बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

JDU की दो टूक ! 17 सीटों पर ठोका दावा, इससे नीचे कोई समझौता नहीं, RJD, कांग्रेस और लेफ्ट करें आपस में बात, इंडिया गठबंधन में हड़कंप

JDU की दो टूक ! 17 सीटों पर ठोका दावा, इससे नीचे कोई समझौता नहीं, RJD, कांग्रेस और लेफ्ट करें आपस में बात, इंडिया गठबंधन में हड़कंप

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर इन दिनों देश की राजनीति गरमाई हुई है। सभी पार्टियां अपने स्तर से चुनाव की तैयारी कर रही है। एक ओर जहां बीजेपी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। वहीं मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए एकजुट हुई विपक्षी पार्टियां सीट शेयरिंग को लेकर माथा पच्ची कर रही हैं। इसी कड़ी में जेडीयू के वरिष्ठ नेता के.सी त्यागी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि सीट शेयरिंग को लेकर उनकी पार्टी से बातचीत करने की कोई आवश्यकता नहीं हैं। हम पहले जितनी सीटों पर चुनाव लड़ें हैं उतनी ही सीट पर चुनाव लड़ेंगे. 

हमसे बात करने की जरूरत नहीं

केसी त्यागी ने कहा कि,17 सीटों पर ही हमारा दावा है। उन्होंने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी जदयू 16 सीटों पर चुनाव जीती थी। एक सीट पर नंबर दो पोजीशन में रही थी। उन्होंने कहा कि, हमसे बात करने की आवश्यकता ही नहीं है। राजद कांग्रेस लेफ्ट में बात होनी है।

इंडिया गठबंधन के प्रोड्यूसर हैं सीएम नीतीश

केसी त्यागी ने कहा कि, हमारी जीती हुई सीटे यथावत रहेंगी। सीटों की अदला बदली के सवाल पर कहा कि इसका फ़ैसला नीतीश कुमार करेंगे। वही अधिकृत हैं। वहीं नीतीश कुमार के संयोजक बनाए जाने और देरी पर सवाल पर के सी त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार इस गठबंधन के प्रोड्यूसर हैं और प्रोड्यूसर का निर्माता का पद संयोजक से बड़ा होता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ही एक ऐसे नेता हैं, जिनके ऊपर कोई आरोप नहीं है।

इंडिया गठबंधन के बैनर तले हो भारत जोड़ो न्याय यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर के सी त्यागी ने सवाल उठाते हुए कहा यह इंडिया गठबन्धन के बैनर तले होना चाहिए था। अभी इंडिया गठबंधन को मजबूत करना जरूरी है। के.सी त्यागी ने कहा कि अब तक संयुक्त मेनिफेस्टो संयुक्त रैली कहां-कहां होगी यह सब कुछ तय हो जाना चाहिए था। गठबंधन के सारे होमवर्क हो जाना चाहिए था। कांग्रेस को भी समझना होगा सबको समझना होगा। जिस पार्टी से लड़ने जा रहे हैं उसका नेटवर्क कितना तगड़ा है। वहीं कांग्रेस के लोकसभा में नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान पर जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता के सी त्यागी ने असहमति जताई है। उन्होंने कहा कि, उनके बयान से भाजपा का पक्ष मजबूत हुआ है।

Suggested News