बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्र की मोदी सरकार को जदयू ने दी चुनौती, कहा - हिम्मत है तो अभी इसकी घोषणा करके दिखाएं.. पता चल जाएगा

केंद्र की मोदी सरकार को जदयू ने दी चुनौती, कहा - हिम्मत है तो अभी इसकी घोषणा करके दिखाएं.. पता चल जाएगा

PATNA : बिहार में जबसे भाजपा और जदयू के रिश्ते में तलाक हुआ है, उसके बाद से दोनों पार्टियां एक दूसरे पर हमला करने का मौका नहीं गंवाती है। जहां मौजूद महागठबंधन सरकार को लेकर बीजेपी लगातार यह कहती रही है कि जदयू की स्थिति बुरी तरह से कमजोर हो गई है। वहीं अब जदयू ने भी भाजपा को करारा जवाब दिया है।

 भाजपा ने जदयू की चुनौती दी कि वह अभी विधानसभा चुनाव की घोषणा करके देख लें, पता चल जाएगा। जिस पर अब जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी पलटवार करते हुए कहा कि 2025 को छोड़िए, मैं भाजपा और मोदी सरकार को चुनौती देता हूं, कि उनमें हिम्मत है तो लोकसभा चुनाव की पहले घोषणा करके दिखाएं, सारी हकीकत पता चल जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले 2024 का इलेक्शन होना है। फिर 2025 का इलेक्शन होगा।

दोनों सीटों पर किया जीत का दावा

उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में होनेवाले दो सीटों पर उपचुनाव को लेकर भी महागठबंधन की जीत का दावा किया। उन्होंने का कि इन दोनों सीटों पर महागठबंधन का कोई भी प्रत्याशी हो, उनकी जीत सुनिश्चित है। हम भारी मतों से जीत रहे हैं। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि चुनाव को लेकर सभी महागठबंधन की सभी पार्टियां एकजुट है।

कांग्रेस को दी नसीहत

इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने गोपालगंज सीट से कांग्रेस से चुनाव लड़ने के इरादे पर नसीहत भी दे डाली। उन्होंने कहा कि हर पार्टी चाहती है कि उनका प्रत्याशी खड़ा हो, लेकिन यह जरुरी नहीं है कि वह पूरा हो। दोनों सीटों पर महागठबंधन के सभी दलों की सहमति है, ऐसे में अब इसका कोई अर्थ नहीं रह गया है। 

पुराने वीडियो पर भड़के

भाजपा सांसद द्वारा नीतीश कुमार को दो साल पुराना वीडियो पोस्ट करने पर भी उपेंद्र कुशवाहा ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ऐसे वीडियो का कोई महत्व नहीं है। सभी पार्टियों के पुराने वीडियो रहें  हैं, जिनमें भाजपा के कई नेता और मंत्री शामिल हैं, सभी का वीडियो अगर पोस्ट किया जाए  तो उनकी बोलती बंद हो जाएगी। पुरानी बातों को दोहराने का अभी कोई वक्त नहीं है। अगर पुरानी बात परोसनी है, तो सब परोसे। ऐसे फालतू की बात की कोई जरुरत नहीं है।


Suggested News