बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में कल जेडीयू के चूड़ा-दही भोज की तैयारी पूरी, सीएम नीतीश समेत एनडीए के सभी नेता और हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

पटना में कल जेडीयू के चूड़ा-दही भोज की तैयारी पूरी, सीएम नीतीश समेत एनडीए के सभी नेता और हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

PATNA: बिहार में मकर संक्रांति के अवसर पर सियासी दही-चूड़ा भोज की तैयारी जारी है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर कल होने वाले भोज के लिए कतरनी चूड़ा का स्टॉक जुटाया जा रहा और दही जमाया जा रहा है। चटपटे आलू दम और मीठे-कुरकुरे तिलकुट खिलाने की भी तैयारी है। भोज में कौन-कौन आएगा इसको लेकर अनुमान लगाए जा रहे हैं।

वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि चूड़ा-दही भोज में पूरे बिहार से एनडीए के कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के अलग-अलग इलाकों से इसको लेकर चूड़ा, दही, तिलकुट और सब्जी आना शुरु हो गया है। पार्टी के कार्यकर्ता भोज के इंतजाम में लगे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी दिग्गज इसमें शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का भी आना तय माना जा रहा है। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह काफी वर्षों से इस भोज का आयोजन करते रहे हैं।

बीजेपी भी कर रही आयोजन

इसके अलावा बीजेपी के विधान पार्षद रजनीश कुमार अपने बेली रोड स्थित आवास पर भोज का आयोजन करते रहे हैं। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी नियमित रूप से इसमें शामिल होते रहे हैं। रजनीश कुमार के आवास पर 15 जनवरी को ही भोज है। बताया जा रहा है कि इस बार एलजेपी और आरजेडी की ओर से चूड़ा-दही भोज का आयोजन नहीं किया गया है।


Suggested News