बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा के बिना चुनाव लड़ने को तैयार है जदयू, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कर दिया बड़ा ऐलान

भाजपा के बिना चुनाव लड़ने को तैयार है जदयू, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कर दिया बड़ा ऐलान

PATNA : पूर्वोत्तर राज्यों में अपनी पकड़ को और बेहतर करने के लिए जदयू ने अभी से ही अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जिसमें पहला पड़ाव हैं 2023 में नागालैंड में होनेवाला विधानसभा चुनाव। जिसको लेकर जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने बड़ा ऐलान कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष ने कहा है कि वह नागालैंड में बिना किसी गठबंधन के अकेले ही चुनाव लड़ेगी। हाल ही में अपनी टीम के साथ नागालैंड के दौरे से लौटे ललन सिंह ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में यह बयान दिया।

भाजपा से गठबंधन पर बोले

बिहार और केंद्र की तरह नागालैंड में भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने की बात पर ललन सिंह ने कहा कि अगर भाजपा से सहमति बनती है तो अच्छी बात है, वर्ना उनके खिलाफ भी चुनाव लड़ने से परहेज नहीं किया जाएगा। जदयू अध्यक्ष ने कहा कि हम यूपी, मणिपुर आदि राज्यों में भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। मणिपुर में भाजपा को हराकर छह सीटें जीती थी।  उन्होंने उम्मीद जताई कि नागालैंड में आनेवाले चुनाव में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

बन जाएंगे राष्ट्रीय पार्टी

जेडीयू  के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बताया कि साल 2018 में उनकी पार्टी ने नागालैंड में चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में पार्टी को 5.6 परसेंट वोट मिले थे। साथ ही एक सीट पर पार्टी के उम्मीदवार ने जीत भी हासिल की थी। ललन सिंह ने आगे कहा कि किसी भी राज्य में पार्टी को क्षेत्रीय दल की मान्यता पाने के लिए 6 फीसदी वोट की जरूरत होती है। ऐसे में इस बार जेडीयू ना सिर्फ नागालैंड में जोर-शोर से चुनाव लड़ेगी बल्कि उसे क्षेत्रीय दल का दर्जा भी जरूर मिलेगा। 

बता दें कि जेडीयू को बिहार के अलावा अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त है और ऐसे में अब जेडीयू की नजर नागालैंड पर टिकी है।


Suggested News