बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अरुणाचल में दूसरे नंबर की पार्टी है जदयू, स्टेट पार्टी का दर्जा भी है प्राप्त

अरुणाचल में दूसरे नंबर की पार्टी है जदयू, स्टेट पार्टी का दर्जा भी है प्राप्त

डेस्क... बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में भले ही जनता दल यूनाइटेड तीसरे स्थान पर रही हो, लेकिन अन्य प्रदेशों में जदयू की स्थिति कहीं बेहतर है। बात करें अरुणाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव की तो 2019 के चुनाव में नीतीश कुमार की जदयू दूसरे नंबर की पार्टी बनी। यह जरूर चौंकाने वाली बात होगी, लेकिन यह सच है।  60  विधानसभा सीटों वाले अरुणाचल प्रदेश के जदयू ने 15 सीटों पर चुनाव लड़ा और 7 सीट जातकर दूसरे नंबर की पार्टी बनी, जबकि भाजपा को इस चुनाव में 41 सीटें मिलीं। 

आपको बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में चुनाव में एनपीईपी को पांच और कांग्रेस को चार सीटें मिली थी। इस तरह जदयू वहां दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी। प्रदेश की राजधानी ईटानगर में भी जदयू की जीत हुई थी। हालांकि, दूसरी बड़ी पार्टी रहने के बाद भी जदयू ने विपक्ष में बैठने के बजाय सरकार को बाहर से समर्थन दिया था।  

अरुणाचल प्रदेश में जदयू को 9.88 प्रतिशत वोट मिले थे। इसके बाद जदयू को वहां स्टेट पार्टी का दर्जा प्राप्त हुआ था। जदयू के छह विधायकों के शामिल होने के बाद अब भाजपा के वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में 48 विधायक हो गये हैं।


Suggested News