बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू का राजद पर तंज, कहा - हमारे अध्यक्ष प्रशासनिक अधिकारी, आपके कैदी नंबर 3351

जदयू का राजद पर तंज, कहा - हमारे अध्यक्ष प्रशासनिक अधिकारी, आपके कैदी नंबर 3351

पटना। जदयू में आरसीपी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नई ऊर्जा मिल गई है। पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नीरज कुमार  ने राजद और तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष देश का एक पूर्व प्रशासनिक ऑफिसर है और आपका अध्यक्ष कैदी नबंर 3351। यह दोनों पार्टियों के बीच के अंतर को दर्शाता है। 

ट्विटर पर किए पोस्ट में एमएलसी नीरज कुमार ने लिखा है कि 'अंतर बेहतर समझ आया न दागी तेजस्वी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व पदाधिकारी माननीय आरसीपी सिंह जी, वहीं दूसरी तरफ आपके पारिवारिक पार्टी के सर्वेसर्वा हैं दफा 420 के सजायाफ्ता कैदी नंबर 3351 लालू प्रसाद यादव। अंतर तो साफ है।' नीरज कुमार ने यह बात राजद के उन आरोपों के बाद दी है, जिसमें कहा गया था कि आरसीपी के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद जदयू में बिखराव शुरू हो जाएगा। उनके पास सियासी अनुभव की कमी है।

गौरतलब है नीतीश कुमार ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में आरसीपी सिंह को पार्टी का नया अध्यक्ष चुना था। जिसके बाद जदयू न सिर्फ राजद, बल्कि अपने सहयोगी बीजेपी और एनडीए से अलग हुए लोजपा पर जमकर निशाना साधा था। 


Suggested News