बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का दिल्ली प्रदेश जदयू द्वारा किया भव्य स्वागत, पढ़िए पूरी खबर

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का दिल्ली प्रदेश जदयू द्वारा किया भव्य स्वागत, पढ़िए पूरी खबर

PATNA : जनता दल (यू0) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का दिल्ली के जंतर-मंतर स्थित जद (यू0) के राष्ट्रीय कार्यालय में दिल्ली प्रदेश जद (यू0) द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में अपनी बात रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि जनता दल (यू0) के सर्वमान्य नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजनीति के संक्रमण काल के दौर में बिहार में सुशासन स्थापित कर एवं समाज सुधार के एजेंडे में जन भागीदारी तय कर राजनीति को नई दिशा दी है। न्याय के साथ विकास एवं समाज में बगैर तनाव के हर तबके के विकास का माॅडल जनता दल (यू0) के नीतियों का प्रकटीकरण है।

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी के साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशील होते हुए समाज के विभिन्न तबकों के बीच पार्टी की नीतियों को प्रचारित व प्रसारित करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि पार्टी की नीतियों के अनुरूप संगठन में समाज के विभिन्न तबके के लोगों को जोड़ें एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन के कार्यक्रम तथा सामाजिक बदलाव की पटकथा को राजनीति का मानक मानते हुए सोशल मीडिया पर सक्रिय भूमिका निभाएं।  

कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व जल संसाधन मंत्री व दिल्ली प्रभारी संजय झा ने कहा कि जद (यू0) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन बाबू के अध्यक्ष पद ग्रहण करने से पार्टी के कार्यकर्ता ऊर्जानवित हैं एवं इनके नेतृत्व एवं संगठन क्षमता से दिल्ली सहित विभिन्न प्रदेशों में पार्टी को लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में अफाक अहमद खान राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली, प्रदेश जदयू एवं दिल्ली प्रदेश पार्टी के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News