बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

JDU ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची,CM नीतीश समेत इन नेताओं के नाम,जानें....

JDU ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची,CM नीतीश समेत इन नेताओं के नाम,जानें....

Patna: बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर JDU ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। सूची में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नंबर एक पर हैं। वही दूसरे नंबर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह हैं।

जेडीयू ने जो 20 नेताओं की सूची जारी की है उसमें नीतीश कुमार, ललन सिंह, आरसीपी सिंह, उपेंद्र कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, विजय कुमार चौधरी, रामनाथ ठाकुर, अशोक कुमार चौधरी,संजय झा, मोहम्मद अली अशरफ फातमी, लेसी सिंह, महेश्वर हजारी, मदन साहनी, सुनील कुमार ,जयंत राज, सुनील कुमार पिंटू, नरेंद्र नारायण यादव, विद्यासागर निषाद, देवेश चंद्र ठाकुर और रत्नेश सदा शामिल हैं।

बता दें बिहार विधान सभा की 2 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। दोनों सीटें JDU के सेटिंग विधायक के निधन से खाली हुई है। इनमें से एक कुशेश्वरस्थान जबकि दूसरा तारापुर विधानसभा क्षेत्र है जहां पर चुनाव हो रहे हैं।

Suggested News