बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विप के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, मंत्री अशोक चौधरी, संजय झा के साथ जदयू नेता छोटू सिंह ने सीएम नीतीश से की मुलाकात, श्रीलंका से लाये बुद्ध मूर्ति देकर दी नए साल की बधाई

विप के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, मंत्री अशोक चौधरी, संजय झा के साथ जदयू नेता छोटू सिंह ने सीएम नीतीश से की मुलाकात, श्रीलंका से लाये बुद्ध मूर्ति देकर दी नए साल की बधाई

PATNA : बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय झा, एमएलसी संजय गाँधी के साथ जदयू के प्रदेश महासचिव अरविन्द कुमार सिंह उर्फ़ छोटू सिंह ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस मौके पर जदयू नेता और बिहार नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव छोटू सिंह मुख्यमंत्री को महोगनी की लकड़ी से बने भगवान बुद्ध की मूर्ति, माता सीता को चढ़ाए वस्त्र और हनुमान जी पट्टा सीएम नीतीश को भेंट किया। इन्हें छोटू सिंह ने श्रीलंका से लाया है। वहीँ भगवान बुद्ध की मूर्ति भेंट कर छोटू सिंह के साथ सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री को नए साल की बधाई दी। 

इस मौके पर जदयू नेता छोटू सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में न सिर्फ समाज के सभी लोगों को ध्यान रखा है। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए भी काम किया। 

छोटू सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही बौद्ध के श्रद्धालुओं के लिए पटना में बुद्ध स्मृति पार्क का निर्माण कराया। जहाँ हर साल लाखों जी संख्या में लोग आते हैं। वहीँ बौद्ध धर्मं के अनुयायियों के लिया नीतीश कुमार की सरकार बोधगया के महाबोधि मंदिर के विकास के लिया भी कदम उठा रही है। यहीं नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बक्सर जिले में भगवान शिव के पूजास्थल ब्रहमपुर के विकास के लिए करोड़ों रूपये खर्च कर रही है। छोटू सिंह ने कहा माता सीता की जन्मभूमि सीतामढ़ी के विकास के लिए कार्ययोजना बना चुकी है। जहाँ पिछले साल ही करोड़ों रूपये की योजनाओं की घोषणा की गयी है। छोटू सिंह ने यह भी बताया की बिहार के महत्वपूर्ण गोपालगंज जिले के प्रसिद्ध थावे मंदिर के विकास के लिए करोड़ों रूपये खर्च कर रही हैं। 

उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री के कार्यकाल में कई ऐसी योजनाये चलाई जा रही है। जिनका लाभ महिलाओं, छात्रों और आम लोगों को मिल रहा है। कई योजनाओं का अनुसरण अब दुसरे राज्य और केंद्र की सरकार भी कर रही है। इन योजनाओं में साइकिल योजना, जल जीवन हरियाली योजना और सात निश्चय योजना मील का पत्थर साबित हो रही है। 

Suggested News