बिहार का नौवीं बार सीएम बनने पर जदयू नेता छोटू सिंह ने नीतीश कुमार को दी बधाई, कहा अब डबल इंजन की सरकार से होगा विकास

बिहार का नौवीं बार सीएम बनने पर जदयू नेता छोटू सिंह ने नीतीश

PATNA : नीतीश कुमार ने नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ ले लिया है। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ 8 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है। इसके बाद नीतीश कुमार को बधाईयों का ताँता लगा है। जदयू प्रदेश महासचिव और बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व सचिव अरविन्द सिंह उर्फ़ छोटू सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई और शुभकामना दी है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक़रीबन 19 सालों से बिहार के लोगों की सेवा कर रहे हैं। अब एनडीए का हिस्सा बनने के बाद भी लगातार बिहार के जनता की सेवा करते रहेंगे। 

छोटू सिंह ने कहा पिछले 18 सालों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में जो काम किया है। उसे मिसाल के तौर पर देखा जाता है। केंद्र की सरकार के साथ दुसरे राज्यों की सरकारें भी उनका अनुसरण करती है। छोटू सिंह ने कहा की पिछले 8 सालों से बिहार में शराबबंदी लागू है। जिसकी वजह से खास कर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के जीवन में भी सुधार आया है। 

बात चाहे सात निश्चय योजना की करें या जल जीवन हरियाली अभियान की। इन योजनाओं को राज्य के सभी तबके के लोगों को ध्यान में रखकर बनायीं गयी है। इन योजनाओं की बदौलत पढ़ाई के लिए छात्रों को आर्थिक सहायता दी जाती है। वहीँ गाँव की गली नाली को भी पक्का कर दिया गया है। 

महिलाओं की बात करें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें पंचायती राज संस्थाओं में पचास फीसदी का आरक्षण दिया है। जिससे बड़ी संख्या में महिलाएं चुनाव जीतकर आगे आ रही है। राज्य की युवतियों को नौकरियों में 35 फीसदी का आरक्षण दिया गया है। वहीँ बिहार में आर्थिक सर्वे कराकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में आरक्षण का दायरा बढाकर 75 फीसदी कर दिया है। छात्राओं के लिए साइकिल और पोशाक योजना की मिसाल पुरे देश में दी जाती है। जिससे राज्य की लड़कियों में आत्म विश्वास जगा है। छोटू सिंह ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार एक बार फिर विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा।