बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंत्री अशोक चौधरी, एमएलसी संजय सिंह और जदयू नेता छोटू सिंह ने छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया वितरण, महापर्व की दी बधाई

मंत्री अशोक चौधरी, एमएलसी संजय सिंह और जदयू नेता छोटू सिंह ने छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया वितरण, महापर्व की दी बधाई

PATNA : आस्था के महापर्व छठ पूजा का आज तीसरा दिन है। जहाँ आज अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया जाएगा। इसी कड़ी में श्री श्री छठ पूजा समिति पंचशिव साईं मंदिर एकता मंच कंकड़बाग की ओर से रविवार को सांध्य अर्ध के दिन छठ व्रतियों के बीच में पूजन सामग्री का वितरण किया गया। 


इस दौरान मंच की ओर से छठव्रतियों के बीच फल और सूप का वितरण किया गया। साथ ही छठव्रतियों को लोक आस्था के महापर्व की बधाई दी गयी। मंच के बमबम सिंह, रंजन कुमार, शंकर कुमार, कुमार सौरव आदि न छठ व्रतियों को सूप, फल ,अगरबत्ती व अन्य पूजन सामग्रियों का वितरण किया।

इस मौके पर मंत्री अशोक चौधरी के साथ बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव और जदयू नेता अरविन्द सिंह उर्फ़ छोटू सिंह सहित कई गण्यमान व्यक्ति भी उपस्थित थे।जिन्होंने छठव्रतियों को महापर्व की शुभकामना दी।

Suggested News