बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव में शामिल हुए जदयू नेता छोटू सिंह, कहा सीएम नीतीश ने महापुरुषों को दिया भरपूर सम्मान

बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव में शामिल हुए जदयू नेता छोटू सिंह, कहा सीएम नीतीश ने महापुरुषों को दिया भरपूर सम्मान

PATNA : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव किया के मौके पर पटना में उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार सरकार के कई मंत्री और गणमान्य लोगों ने शिरकत किया। इस मौके पर उपस्थित जदयू के प्रदेश महासचिव अरविन्द सिंह उर्फ़ छोटू सिंह ने कहा की स्वतंत्रता संग्राम में वीर कुंवर सिंह के योगदान के भुलाया नहीं जा सकता है। अस्सी साल की उम्र में भी उन्होंने अंग्रेजों को छट्ठी का दूध याद दिला दिया था। उन्होंने कहा की उनका शौर्य, साहस ओर वीरता आनेवाली पीढ़ी के लिए प्रेरणाश्रोत है। 

इसके साथ ही छोटू सिंह ने कहा की बिहार की सत्ता सँभालने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के इन विभूतियों को सम्मान देने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ा है। जाति ओर मजहब से ऊपर उठकर बिना किसी भेदभाव के उन्होंने हमारे महापुरुषों को सम्मान देने का काम किया।

 उन्होंने वीर कुंवर सिंह ओर महाराणा प्रताप की जयन्ती को राजकीय समारोह के रूप में मनाने का निर्णय लिया। साथ ही देश के पूर्व प्रधानमन्त्री चंद्रशेखर, अमर शहीद जगदेव प्रसाद, जयप्रकाश नारायण, जुब्बा साहनी, स्वतंत्रता सेनानी शीलभद्रयाजी जैसे हस्तियों को वह सम्मान दिया, जिसके वे वास्तविक हक़दार थे। वीर कुंवर सिंह की बात करें तो पटना के हार्डिंग पार्क को विकसित कर इसे वीर कुंवर आजादी पार्क का नाम दिया गया। वहीँ भोजपुर ओर छपरा को जोड़ने वाले गंगा पुल का नामकरण वीर कुंवर सिंह के नाम पर किया गया। साथ ही इसमें बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा भी स्थापित की गयी। जबकि बक्सर जिले के डुमरांव में वीर कुंवर सिंह कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी। 

छोटू सिंह ने कहा की जहाँ वीर कुंवर सिंह अंग्रेजों से लोहा लेते हुए अपने हाथ काटकर गंगा के सुपुर्द कर दिया दिया था। भोजपुर जिले के उस शिवपुर घाट को स्मारक के रूप में तब्दील कर दिया गया है। जबकि जगदीशपुर में स्थित उनके जन्मस्थान को सुरक्षित स्मारक घोषित किया गया है। जिससे आनेवाली पीढ़ी अपने महापुरुषों के इतिहास से रूबरू हो सके। छोटू सिंह ने कहा की वीर कुंवर सिंह के जीवनी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में ही 7 वीं ओर 8 वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।      

Suggested News