बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश पर हमले के बाद बोले जदयू नेता छोटू सिंह, कहा सीएम ने युवक को छोड़ने का आदेश देकर बड़े दिल का दिया परिचय

सीएम नीतीश पर हमले के बाद बोले जदयू नेता छोटू सिंह, कहा सीएम ने युवक को छोड़ने का आदेश देकर बड़े दिल का दिया परिचय

PATNA : पटना के बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर युवक द्वारा हमला कर दिया गया। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। इस घटना की जदयू नेता छोटू सिंह ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा की लोकतंत्र में ऐसा करने का अधिकार किसी को नहीं है। राज्य के मुख्यमंत्री पद पर विराजमान व्यक्ति पर हमला किसी तरह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। 

छोटू सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले 16 सालों में राज्य की तस्वीर बदल दी है। उनके कार्यकाल में राज्य में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य सुविधाओं, बिजली के क्षेत्र में कई बेहतरीन किये गए हैं। जबकि उन्होंने बच्चों, महिलाओं और किसानों के लिए कई ऐसी योजनाओं की शुरुआत की है। जिसका अनुसरण देश के दुसरे राज्यों में भी किया जाता है। इसके बावजूद उनका हमला करना विकृत मानसिकता का परिचायक है। 

हालाँकि छोटू सिंह ने बताया की मुख्यमंत्री बड़े दिल का परिचय देते हुए हमला करनेवाले युवक को माफ़ कर दिया है। उसे छोड़ने का आदेश देते हुए उसकी समस्या को सुनकर उसका समाधान करने का आदेश अधिकारीयों को दिया है।          

Suggested News