बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू नेता मधुरेंदु पाण्डेय ने बीजेपी पर किया हमला, कहा गलत आर्थिक और विदेश नीति से देश में अराजकता का माहौल

जदयू नेता मधुरेंदु पाण्डेय ने बीजेपी पर किया हमला, कहा गलत आर्थिक और विदेश नीति से देश में अराजकता का माहौल

PATNA : जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मधुरेंदु पांडेय ने आज कहा कि बिहार की सत्ता से जब से भाजपा बेदखल हुई है। तब से भाजपा नेता नित्य निराधार आरोप-प्रत्यारोप के जरिए विधवा राग अलाप रहे है। पांडेय ने कहा कि बिना सिर पैर की अनुचित एवं अमर्यादित आरोप-प्रत्यारोप लगाने के सिवा भाजपा के पास अब और कोई काम नहीं बचा है। पांडेय ने भाजपा को देश के लिए खतरा बताते हुए कहा कि बीजेपी की गलत आर्थिक और विदेश नीति के कारण देश में अराजकता का माहौल कायम है। देश के किसान एवं युवा वर्ग काफी हतोत्साहित एवं चिंतित है। 


पांडेय ने भाजपा पर देश को धार्मिक उन्माद में ले जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता के लिए भाजपा धर्म और हिंदुत्व का सहारा लेकर देश की एकता एवं अखंडता से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा की भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए विपक्ष को एकजुट होना समय की मांग है। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल और अभियान से देश की जनता को बल मिला है।

पाण्डेय ने कहा की अब चाहिए कि धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय में आस्था रखने वाले समान विचारधारा वाले तमाम राजनीतिक दलों को एकजुट होकर चट्टानी एकता के साथ वर्ष 2024 में  महागठबंधन के साथ हो जाएं और एक छतरी के नीचे देश को बचाने के लिए निस्वार्थ भाव से आगे आकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अभियान और पहल में शामिल हो जाएं। मजबूती के साथ भावी रूपरेखा और रणनीति तैयार कर भाजपा जैसे सांप्रदायिक शक्तियों को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार रहें।

पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हो रहे विकास कार्य भाजपा को पच नहीं रहा है। बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है जिसे देखकर भाजपा नेताओं को पेट में नित्य दर्द होता है। भाजपा नेताओं द्वारा नित्य बेबुनियाद आरोप के जरिए बिहार की छवि को धूमिल एवं बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि जनता भाजपा की छल प्रपंच और चाल को अच्छी तरह पहचान चुकी है। बिहार में भाजपा की दाल गलने वाली नहीं है। विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा बुरी तरह पराजित होगी।

Suggested News