बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रशांत किशोर ने किया JDU नेतृत्व का खुला विरोध ,कहा नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन पार्टी के संविधान के खिलफ

 प्रशांत किशोर ने किया JDU नेतृत्व का खुला विरोध ,कहा नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन पार्टी के संविधान के खिलफ

PATNA: लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल का जेडीयू ने समर्थन किया है। जेडीयू सांसद राजीव सिंह रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि यह बिल खास लोगों को सम्मानित करने के लिए नहीं है। यह बिल धर्मनिरपेक्षता के पक्ष में है। लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल पर बहस में हिस्सा लेते हुए जेडीयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय पर अत्याचार होता है।उन्होंने कहा कि दूसरे देशों में प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को भारत में नागरिकता देने में किसी को भी कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

जेडीयू द्वारा इस बिल के समर्थन के बाद विवाद शुरू हो गया है।पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने इस पर सवाल उठा दिए हैं और कहा है कि यह पूरी तरह से पार्टी के संविधान के खिलाफ जाकर काम हुआ है।

प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा है कि यह देखकर निराशा हुई कि JDU सिटीजन अमेंडमेंट बिल का समर्थन कर रही है जो धर्म के आधार पर नागरिकता के अधिकार में भेदभाव है।


यह पार्टी के संविधान के असंगत है जो पहले पेज पर तीन बार धर्मनिरपेक्ष शब्द का इस्तेमाल किया है और नेतृत्व जिसे कथित रूप से गांधीवादी आदर्शों द्वारा निर्देशित है।

Suggested News