NAWADA : बिजली का करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना नारदीगंज थाना क्षेत्र के हंडिया गांव की है। मृतक हंडिया निवासी पप्पू सिंह के पुत्र 18 वर्षीय सौरभ कुमार बताया जा रहा है।
बताया जाता है कि वह शनिवार के सुबह में शौच करने के लिए गांव से उत्तर बधार में गया था। उसी दरम्यान खेत में गिरे बिजली के तार के चपेट में आ गया। जब ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो उसे उठाकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारदीगंज में इलाज के लिए दाखिल कराया गया। तब केंद्र में कार्यरत चिकित्सक फैसल सुलतान ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
घटना की खबर मिलते ही स्वजनों व शुभचिंतकों में कोहराम मच गया।मृतक के माता पिता,भाई समेत अन्य परिजनों को रो रोकर बुरा हाल हो रहा था,लोग सांत्वना देने में लगे रहें। मृतक जदयू पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह का भतीजा है। मृतक इंटरमीडिएट का छात्र था और तीन भाई में सबसे छोटा था। उसके पिता खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहें थे।
यह दर्दनाक घटना उनके परिवार का सभी आशा अरमान को तोड़ दिया। बहुत उम्मीद के साथ मेहनत कर अपने पुत्र को पढ़ा लिखा रहें थे। लेकिन विधाता ने सभी सपने को चकनाचूर कर दिये।