बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शराबबंदी को लेकर बोले जदयू नेता उपेन्द्र कुशवाहा, कहा नीचे के अधिकारियों से हो रही गड़बड़ी

शराबबंदी को लेकर बोले जदयू नेता उपेन्द्र कुशवाहा, कहा नीचे के अधिकारियों से हो रही गड़बड़ी

NALANDA : जिले के राजगीर में जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और जनता दल यू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छपरा शराब कांड में लगातार विपक्षी द्वारा सीएम नीतीश कुमार की हो रही लगातार किरिकरी के बीच जनता दल यू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने माना कि बिहार में शराबबंदी कानून सफल नहीं है। शराबबंदी कानून का समर्थन सभी पार्टी ने किया। लेकिन क्रियान्वयन में नीचे के स्तर के गड़बड़ी के कारण सफल नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा की ताड़ी का मामला ज्यादा परेशान कर रहा है।


कुशवाहा ने कहा की नशा नहीं करे सब लोग बोलते है। लेकिन इसके लिए सबों को जरूरी है कि कानून को सफल बनाए। शराबबंदी कानून की समीक्षा पर कहा कि किसी व्यक्ति या दल के कहने पर कानून नहीं बना है। इसके लिए समीक्षा की कोई जरूरत नहीं है लेकिन उन्होंने ताड़ी को लेकर समीक्षा की जरूरत बताया। 

उन्होने भाजपा पर कटाक्ष करते हुये कहा कि जो भाजपा के साथ रहेगा उसकी नैतिकता रहेगा, चाहे वह कितना भी अनैतिक क्यों न हो। उन्होने पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर किये गये कटाक्ष पर कहा कि भाजपा की परिभाषा के अनुसार कोई नैतिक और अनैतिक नहीं होगा। 

शराबबंदी कानून को लेकर विधानसभा का सत्र सही से नहीं चल पाने को लेकर कहा कि सदन चलाने में भी विपक्ष रूचि नहीं ले रहा है। सदन चलाना पक्ष व विपक्ष दोनों का दायित्व है। जो रवैया भाजपा का है उसे बिहार की जनता देख रही है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News