बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एमएलसी संजय सिंह व छोटू सिंह के नेतृत्व में जदयू नेताओं ने किया जनसंपर्क संवाद, कहा- सीएम नीतीश हैं असली विकास पुरुष

एमएलसी संजय सिंह व छोटू सिंह के नेतृत्व में जदयू नेताओं ने किया जनसंपर्क संवाद, कहा- सीएम नीतीश हैं असली विकास पुरुष

पटना. बिहार के बक्सर में जनता दल (यूनाइटेड) की तरफ जनसंपर्क संवाद यात्रा के तहत प्रदेश उपाध्यक्ष और बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय सिंह, पूर्व विधायक अशोक सिंह, अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह और ओम प्रकाश सिंह सेतु ने सभा की। इस जनसंपर्क संवाद यात्रा में हजारों लोग मौजूद थे और कई स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। 

इस मौके पर जदयू नेता छोटू सिंह ने कहा नीतीश कुमार के शासन में सभी को मान सम्मान मिला है। किसी के साथ भेदभाव नहीं हुआ। बिहार में चौमुखी विकास हुआ। वहीं जदयू के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश सेतु ने कहा सवर्णों को 10% आरक्षण दिया है। बिहार में विशेष सत्र बुलाकर नीतीश कुमार ने ये काम किया। हमे नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करना है, ताकि नीतीश कुमार हमारे अभिभावक के रूप में संरक्षक रहे।

वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा हम लोग एनडीए से अलग हुए, इसका कारण सभी लोगों को पता है। भाजपा के नेता हमारे नेता नीतीश कुमार के पीठ में छुरा भोंकने का काम किया। क्षत्रिय समाज का पूरा वोट नीतीश कुमार को मिलता है। नीतीश कुमार ने क्षत्रिय समाज से राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश को पहले राज्यसभा का सदस्य और फिर उपसभापति बनया। 

हमारे अभिभावक वशिष्ठ नारायण सिंह को राज्यसभा के सदस्य हुए, बिहार के पूर्व चीफ सेक्रेटरी अंजनी कुमार सिंह को बनाया और अभी तत्काल में मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार हैं। राज्यसभा के पूर्व सदस्य एनके सिंह, पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह, गौतम सिंह स्वर्गीय नरेंद्र सिंह, लेसी सिंह, जय कुमार सिंह को मंत्री बनाया है। आपके बेटा, आपके लाल को बिहार विधान परिषद सदस्य के रूप दो बार बनाया गया। हमारे नेता नीतीश कुमार हैं तब हम हैं। हमारे नेता ने हमको ताकत दी है। जब हमें ताकत मिलती हैं तब आपके दुख सुख में खड़े रहते हैं। जब नीतीश कुमार ने ही एमएलसी मुझे बनाया है, तब हम आपके सामने सेवा करने के लिए तैयार है। क्षत्रिय समाज एक हो और एक होकर नीतीश कुमार के हाथ को मजबूत करें।

पूर्व विधायक अशोक सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने हमारे समाज को बहुत सम्मान देने का काम किया है। हमारे समाज के ऊपर अक्सर नीतीश कुमार जी की निगाह रहती है। हमारा क्षत्रिय समाज, हम जिस कुल में जन्म लिए हैं, हमारा कर्तव्य है, हमारा धर्म बनता है कि हम सभी जाति धर्म को लेकर चले। हमारे नेता की पहचान है कि सभी जाति धर्म को लेकर चलो। इसलिए आप लोग एक हो नीतीश कुमार जी के लिए एक हो।


Suggested News