बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में जदयू नेताओं ने चलाया सदस्यता अभियान, छोटू सिंह सहित सभी नेताओं ने की नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने की अपील

भागलपुर में जदयू नेताओं ने चलाया सदस्यता अभियान, छोटू सिंह सहित सभी नेताओं ने की नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने की अपील

BHAGALPUR : जनता दल (यूनाइटेड) की तरफ से लगातार सदस्यता अभियान चलाई रही है। बिहपुर थाना में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने सदस्यता अभियान का उद्घाटन किया। इस दौरान जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष और बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय सिंह, एमएलसी संजीव कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, ओम प्रकाश सिंह सेतु, विनीत कुमार सिंह मुखिया सहित कई गणमान्य लोगों ने  सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान सभी लोगों ने हजारों लोगों को जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता दिलाई। जिसमें कई लोग उस इलाके के सम्मानित और प्रमुख लोग हैं।

सदस्यता अभियान के दौरान मंत्री अशोक चौधरी ने कहा ने कहा के नीतीश कुमार देश के सबसे मजबूत नेता है। पिछले 18 सालों से नीतीश कुमार बिहार को विकास के रास्ते पर लगातार दौड़ा रहे हैं और आने वाले समय में नीतीश कुमार के विजन के मुताबिक भारत का निर्माण होगा। आप  नीतीश कुमार के हाथों को तभी मजबूत कर सकते है जब आप जदयू की सदस्यता लेकर पार्टी को मजबूत बनाएंगे।

इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि बिहार में  नीतीश कुमार ने हर तबके तक विकास को पहुंचाया है। हर माध्यम से किसी ना किसी व्यक्ति के पास सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा है।हर घर नल का जल, पक्की गली-नाली, हर घर बिजली, हर गांव तक संपर्क मार्ग,  शिक्षा, स्वास्थ, सड़क, कानून व्यवस्था में अभूतपूर्व विकास किया है। संजय सिंह ने लोगों से अपील किया कि आप नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत कीजिये। बिहार विधाननपरिषद के सदस्य संजीव कुमार सिंह ने कहा कि बिहार लगातार नीतीश कुमार ने आगे बढ़ाया है अब हमारा फर्ज है उनको आगे बढ़ाना है। नीतीश कुमार राष्ट्रीय स्तर पर जदयू को स्थापित करना चाहते है ऐसे आप सभी का सहयोग जरूरी है।

जदयू नेता छोटू सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के विकास के लिए पिछले 17 सालों में कई कदम उठाये हैं। जिसका लाभ बिहार के हर जाति और संप्रदाय के लोगों को मिल रहा है।  उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में राज्य में स्कूल, अस्पताल, सड़क, बिजली और आधारभूत सरंचनाओं का विकास हुआ है।  वहीँ नीतीश कुमार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भी कई कदम उठाये।  जिसका नतीजा है की आज नगर निकाय, पंचायत चुनाव और सरकारी नौकरियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। उन्होंने लोगों से अपील किया की आप नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत कीजिये ताकि राज्य में और तरक्की आ सके।     

Suggested News